

कैरो(लोहरदगा):- थाना क्षेत्र कैरो जिला लोहरदगा के अंतर्गत 18 फरवरी मंगलवार को विधुत विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर रांची के पत्रांक 30/एपीटी के अनुपालन के तहत मंगलवार को सहायक विधुत अभियंता विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल कुडू मो0 जिशान के नेतृत्व में कैरो थाना क्षेत्र के कैरो उतका गांव में विधुत चोरी के खिलाफ चलाया गया सघन छापामारी अभियान।
इस दौरान कैरो निवासी पवन ठाकुर पिता गोपाल ठाकुर क्षति पूर्ति राशि 11605/-रुपए, उतका निवासी कमल किशोर सिंह पिता स्व सुमन्त कुमार सिंह क्षतिपूर्ति राशि 19418/-रुपए,चंदन ठाकुर पिता स्व0 सुनील ठाकुर 11605/- रुपये,शम्भु सोनी पिता छेदी सोनी 11605/- रुपये को मुख्य एलटी लाईन मे टोका कर दुकान में अवैध रुप से बिजली ऊर्जा का उपयोग करने का दोषी ठहराते हुए जुर्माना की राशि तय कर भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135/137 के तहत कैरो थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है।
छापामारी दल में मानव दिवस कर्मी मजुल अंसारी,बैकुंठ शुक्ला,खुर्शीद आलम के साथ विद्युत प्रशाखा कुडु एवं कैरो थाना शसस्त्र बल उपस्थित थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।