पटना: मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बुधवार शाम जानलेवा हमला हुआ। 60-70 गोलियां चलीं। हमले में अनंत सिंह बाल-बाल बचे। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अनंत सिंह हेमजा गांव में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी कुख्यात सोनू-मोनू गैंग ने उन पर हमला कर दिया। इस गैंग ने पहले एक परिवार को पीटा और उनके घर पर ताला लगा दिया था। अनंत सिंह इसी मामले में दखल देने पहुंचे थे। पूर्व विधायक अनंत सिंह, जिन्हें ‘छोटे सरकार’ भी कहा जाता है, हेमजा गांव में लोगों से मिल रहे थे। तभी सोनू-मोनू गैंग वहां पहुँच गया। गैंग ने अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 60-70 राउंड गोलियां चलीं। गनीमत रही कि अनंत सिंह इस हमले में बच गए। ये घटना मोकामा विधानसभा क्षेत्र के हेमजा गांव में घटी। सोनू-मोनू गैंग ने एक परिवार के साथ मारपीट की थी। उनके घर से निकालकर ताला लगा दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर अनंत सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। अनंत सिंह को देखते ही सोनू-मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद सोनू-मोनू मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ के डीएसपी खुद वहां कैंप कर रहे हैं। अनंत सिंह पांच महीने पहले ही जेल से रिहा हुए हैं। 14 अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें AK-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट मामले में बरी कर दिया था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *