
रांची। झारखंड राज्य में पहली बार झासा दंत संवर्ग की राज्य स्तरीय एक दिवसीय दंत सम्मेलन का आयोजन रांची स्थित आईएमए हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सी.के. शाही, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं, ने शिरकत की।
सम्मेलन में राज्यभर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से करीब 150 दंत चिकित्सा पदाधिकारी एवं 20 डेंटल हाइजेनिस्ट्स ने भाग लिया। आदिवासी लोकनृत्य और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माननीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।
सम्मेलन की मुख्य घोषणाएं:
डेंटल सेवाओं का उन्नयन: सभी सरकारी डेंटल सेटअप को आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।डॉक्टरों की सुरक्षा: ड्यूटी पर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। डॉ. अंसारी ने कहा, “डॉ. इरफान अंसारी ऐसा कभी होने नहीं देगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz
