
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने गुरूवार को राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने झारखंड के मुद्दे पर चर्चा की। ओडिशा के राज्यपाल का पद त्याग करने के बाद रघुवर दास की संतोष गंगवार से पहली मुलाकात है। झारखंड के राज्यपाल रहे रघुवर दास 10 जनवरी को बीजेपी की सदस्यता ले सकते है। ओडिशा के राज्यपाल का पद निजी कारणों से छोड़ने वाले रघुवर दास झारखंड की राजनीति में एक बार फिर वापसी कर रहे है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
