योजना के तह्त 18 से 50 आयुवर्ग के महिलाओं के खाते में अब आएँगे सलाना 30,000 की सम्मान राशि:बीडीओ

कैरो-लोहरदगा प्रखंड कैरो जिला लोहरदगा के अंतर्गत 06 जनवरी सोमवार को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभ लेने वाले प्रखंड के सभी 06 पंचायतों से 600 लाभुक कैरो प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री छ्न्दा भट्टाचार्य कैरो थाना के सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता,अंचल निरीक्षक दीपक कुजूर एवं प्रखंड सह अंचल कर्मी,थाना सुरक्षा बल के साथ लाभुक राँची नामकुम के लिये प्रखंड से 15 बसों मे हुवे रवाना। नामकुम राँची ट्रेनिंग ग्राउंड खोजाटोली (कुटियातु चौंक) कार्यक्रम स्थल रवाना होने से पुर्व कैरो प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि कैरो प्रखंड के हनहट,सढ़ाबे,कैरो,नरौली,गजनी व गुड़ि पंचायत के विभिन्न ग्रामों से कार्यक्रम में भाग लेने हेतू 15 बसों में सवार होकर 600 योजना के लाभुक महिलाएं राँची जा रही हैं। 18 से 50 आयुवर्ग के प्रखंड से 12000/- बारह हजार महिलाओं को झारखंड सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिलेगा। आज 06 जनवरी 2025 के तिथि से अब महिलाओं के खाते में प्रति महीना 2500/- पच्चीस सौ रुपये अर्थात सलाना 30,000/- तीस हजार सरकार के इस योजना के तहत सम्मान की राशि खाते में आने शुरु हो जायेंगे। विदित है कि उक्त कार्यक्रम सरकार के द्वारा 2024 दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में पुर्व में ही आयोजित की गई थी,परंतु देश के पुर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह जी के मृत्यु हो जाने के कारण सरकार को कार्यक्रम स्थगित करनी पड़ी थी। मौके पर उपरोक्त अधिकारियों के अलावा लाभुक के साथ विभिन्न बसों में प्रखंड से प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी अधिश खाखा,प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी किशोर उराँव,भोला मुंजनी,बीएलओ मंसुर आलम,सुचित्रा लकड़ा,रुकमणि उराँव,रामप्रसाद पाल,पंचम एतवा पहान,परवेज अख्तर,समेत प्रखंड एवं अंचल के अन्य कर्मी,कैरो थाना के पुलिस बल कार्यक्रम स्थल के लिए हुये रवाना।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *