रांची । राजधानी रांची में होने वाला मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह मेगा होने जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करेंगे। 6 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली मैदान में समारोह होगा जिसमें तीन लाख के आसपास महिलाएं जुटेंगी। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने पहले ही सभी जिलों को इस मद के लिए पैसे उपलब्ध करा दिये है। जिले के सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने भी पैसे ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी कर ली है। टेस्ट के तौर पर 26-27 दिसंबर को सभी जिलों की 100-200 महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई थी। हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली ही कैबिनेट में योजना की राशि 1000 से 2500 रुपये करने की मंजूरी दे दी थी। 28 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर समारोह करने वाले थे लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राज्य में सात दिनों के राजकीय शोक के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब 6 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली मैदान में समारोह होगा। मुख्यमंत्री एक दोपहर एक बजे सम्मान समारोह की शुरूआत करेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *