रांची। रांची समेत झारखंड के विभिन्न भागों में शनिवार को ठंड काफी बढ़ गयी। रांची समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। गढ़वा का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पर आ गया। यहां सबसे ज्यादा ठंड है। रांची में सात दिसंबर को पहली बार न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह धुंध के बाद बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। इससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार देश के पश्चिमी उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ आने और बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से झारखंड में बादल छाए रहेंगे। रविवार व सोमवार को इसका प्रभाव पर रहेगा। रविवार को सुबह धुंध के बाद बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। आठ को पलामू और आसपास के शहरों में तो नौ को राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों पर असर पड़ेगा। दस से मौसम के साफ होने का पूर्वानुमान है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *