
हजारीबाग । झारखंड में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस लाइन के नजदीक भी घटनाओं के अंजाम देने से नहीं डर रहे। अपराधियों ने हजारीबाग जिले में एक प्रखंड प्रमुख के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड के प्रमुख कुमारी विनीता के पति उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उदय साव कटकमदाग पंचायत के पूर्व मुखिया और कांग्रेस के नेता भी रहे हैं। यह घटना सोमवार को रात 9:30 बजे की बताई जा रही है। अपराधियों ने पुलिस लाइन के पीछे इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस लाइन के पीछे उदय साव किस काम से गए थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। अपराधियों ने उदय साव के सिर में गोली मारी, जिससे ज्यादा खून बह रहा था। उन्हें घटनास्थल से हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। मृतक उदय कुमार साव कटकमदाग पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान प्रखंड प्रमुख के पति थे। वह एनटीपीसी के एक अधिकारी की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुके थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
