Sunday, April 20, 2025

प्रभात मंत्र

Breaking News

Women's College में राम नाम लेकर थिरकी छात्राएं

22 Mar 2023


प्रभात मंत्र (वेब डेस्क) : रामनवमी का त्यौहार आते ही हजारीबाग की फिजायें बदल जाती हैं। शहर भगवामई हो जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के जुबान पर जय श्री राम होता है। मगर क्या होगा जब छात्राएं एक साथ श्री राम का नाम लेकर झूमने लग जाएँ? ऐसा ही कुछ नजारा बुधवार को हजारीबाग वूमेनस कॉलेज मे देखने को मिल जहां ‘भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा’ गाते हुए कई छात्राएं झूम रहीं थीं। दरअसल के. बी. विमेंस कॉलेज, हजारीबाग में कॉलेज फेस्ट जिगिशा-2023 का आयोजन किया गया है। इसी दौरान यह नजारा देखने को मिल।