Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

धनबाद: बरवाअड्डा में ऑटो-सेमी ट्रक में टक्कर, हादसे में 3 की मौत 9 घायल

22 Mar 2023


प्रभात मंत्र (वेब डेस्क) : धनबाद के बरवाअड्डा में दिल्ली कोलकाता नेशनल हाईवे पर बुधवार को ऑटो और 407 की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 अन्य गंभीर बताए जाते हैं। सूत्रों की माने तो बरवाअड्डा थाना अंतर्गत लोहार बरवा के समीप घटना घटी।घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।मृतकों में एक महिला और दो पुरुष बताए जा रहे हैं। वही 3 महिला, पांच पुरुष तथा एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। सभी लोग एना इस्लामपुर के रहने वाले बताये जा रहे है। घायल युवक ने बताया कि सभी ऐना कोठी लेदाटांड मजार से ऑटो में बैठ कर धनबाद आ रहे थे। इसी दौरान लोहार बरवा मोड़ के समीप 407 वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी और ऑटो पलट गया। जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को धनबाद एसएनएमएमसीएच ले जा गया।