Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

मार्खम कॉलेज में बोनाफाइड के लिए दौड़ रहे विद्यार्थी

16 Mar 2023


प्रभात मंत्र (हजारीबाग) : मार्खम कॉलेज के वोकेशनल कोर्स में पढ़ने वाले विद्यार्थी बोनाफाइड सर्टिफिकेट लेने के लिए पिछले एक महीने से परेशान हैं। विभाग द्वारा उन्हें एक महीने से कल आने को कहकर कॉलेज का चक्कर लगवाया जा रहा है। दरअसल झारखण्ड सरकार ने ई कल्याण स्कालर्शिप के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। छात्रों को आवेदन करते वक्त बोनाफाइड लगाना जरूरी है। इसलिए छात्र बोनाफाइड पाने के लिए परेशान हैं। छात्रों का कहना है कि आखिर कितने दिन और कॉलेज प्रबंधन हमे इस तरह दौड़ाता रहेगा। यदि सरकार ने आवेदन की अवधि नहीं बढ़ाई होती तो आज न जाने कितने विद्यार्थी स्कालर्शिप से वंचित रह जाते।