Monday, July 22, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

रांची : पुलिस अलर्ट पर, डीजीपी ने क्या दिया निर्देश?

07 Mar 2023


प्रभात मंत्र (रांची)। होली, शब-ए-बारात एवं रामनवमी त्योहारों के मद्देनजर अपराधकर्मियों एवं असामाजिक तत्वों पर रखी जायेगी कड़ी निगरानी। अजय सिंह महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में आगामी होली, शब-ए-बरात एवं रामनवमी त्योहारों के मद्देनजर अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था हेतु समीक्षा बैठक की गई। जिसमें राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया।
महानिरीक्षक वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सभी इस बैठक में पुलिस महानिदेशक झारखण्ड के द्वारा सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जिला के पुलिस अधीक्षकों से राज्य में त्योहारों के अवसर पर हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी जिलों में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु जिलावार समीक्षा की गई।
सभी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिला में पूर्व में घटित सांप्रादायिक घटनाओं के आरोपित अपराधकर्मियों पर कड़ी निगरानी रखने एवं फिरार अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।उन्होंने अपराध नियंत्रण हेतु संगठित अपराधिक गिरोहों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने, संगठित अपराधिक गिरोह के फरार अपराधकर्मियों को हर हाल में गिरफ्तार कर अपराध पर लगाम लगाने सहित विगत 5 वर्षों से अधिक अवधि के लंबित काण्डों का त्वरित गति से निष्पादन करने पर जोर दिया।


निष्पादित काण्डों, वारंट कुर्की के निष्पादन

सभी धार्मिक स्थलों की चौबीसों घंटे करें निगरानी तथा आस-पास के सीसीटीवी दुरूस्त करें। डीजे पर भड़काऊ गाना बजाने वालों पर कार्रवाई तथा सोशल मीडिया एवं वॉट्सएप पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी प्रकार की ढील नहीं बरतने का निर्देश दिया। इस बैठक में अनुराग गुप्ता पुलिस महानिदेशक, अपअनुवि, झारखण्ड, मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय संजय आनन्द राव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, आमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, पंकज कम्बोज, पुलिस महानिरीक्षक राँची असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अपअनुवि राजकुमार लकड़ा पुलिस महानिरीक्षक, पलामू अनुप बिरथरे, पुलिस उप महानिरीक्षक, राँची नरेन्द्र कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, हजारीबाग कन्हैया मयुर पटेल, पुलिस उप महानिरीक्षक बोकारो, अजय लिण्डा, पुलिस उप महानिरीक्षक, कोल्हान, कार्तिक एस पुलिस अधीक्षक, अपअनुविभाग, शिवानी तिवारी, विशेष शाखा, सुरेन्द्र झा, पुलिस अधीक्षक एटीएस तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सुदर्शन मंडल पुलिस उप-महानिरीक्षक, दुमका, तथा सभी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया।