Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

होली व शबे बारात पर्व के शांति व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया फ्लैग मार्च

06 Mar 2023


प्रभात मंत्र (रामगढ़) : होली व शबे बारात पर्व के शांति व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ किशोर कुमार रजक अंचल अधिकारी रामगढ़ सुधीर कुमार, थाना प्रभारी, रामगढ़ सहित पुलिस बल के साथ रामगढ़ शहर के थाना चौक से सुभाष चौक, ट्रेकर स्टैंड, लोहार टोला, चट्टी बाजार, रांची रोड होते हुए थाना चौक तक फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने सभी लोगों से शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की वहीं उन्होंने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर अथवा किसी प्रकार की जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06553 222005 पर संपर्क करने की अपील की।