Monday, July 22, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

गोला थाना में 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज

05 Mar 2023


प्रभात मंत्र (रामगढ़) : रामगढ़ के गोला थाना में पिछले दिनों एसडीपीओ किशोर कुमार रजक एवं आजसू कार्यकर्ताओं के साथ तीखी नोकझोंक करना आजसू कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। इस संबंध में गोला थाना में आजसू जिला अध्यक्ष सहित सहित 17 नामजद आजसू कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. आजसू कार्यकर्ताओं पर धारा 147 , 341 , 353 , 504 , 506 आईपीसी के तहत एफ आई आर दर्ज की गई। पुलिस ने 17 नामजद एवं 100 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया है. इसकी जानकारी गोला पुलिस ने दी। जिन 17 लोगों का नाम से एफ आई आर हुआ उसमें दिलीप दांगी विजय ओझा जलेश्वर महतो राजमोहन महतो बीशु राजवार दिवाली महतो इम्तियाज अंसारी ममता सोनी अनुप प्रसाद गोविंद मुंडा पंकज महतो निखिल कुमार डांगी सुरेश नायक सुबोध कुशवाहा सरस्वती देवी काशी डांगी कुंदन कुशवाहा आदि नाम से एफआईआर दर्ज ‌किया गया है इसे लेकर गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए एसडीपीओ पर सरकार के इशारे पर आजसू कार्यकर्ताओं को फंसाने का आरोप लगाया।