Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

रेलवे आरक्षण केंद्र में चोरी होना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह - मनोज चौधरी

05 Mar 2023


प्रभात मंत्र (सरायकेला) : चक्रधरपुर मंडल के डीआरयूसीसी सदस्य सह नगर पंचायत सरायकेला के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि
सरायकेला थाना से सटे रेलवे आरक्षण केंद्र में एक सप्ताह के अंदर दो बार चोरी की घटना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। कहा पिछले सप्ताह रविवार को भी असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे आरक्षण केंद्र में चोरी का प्रयास किया गया था। जिसकी लिखित सूचना केंद्र संचालिका भुवन रानी ने सरायकेला थाना में की थी।इस घटना से हमलोग असुरक्षित व अचंभित है कि अब सरकारी उपक्रम भी महफूज नहीं है। कहा ऐसी घटनाएं सत्ता पक्ष के इशारे पर अपराधियों को शरण देने का परिणाम, एक सूत्री कार्यक्रम मात्र हेलमेट जांच के साथ ही पुलिस निष्पक्ष होकर जान माल की सुरक्षा भी सुनिश्चित करे।