Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

यातायात एसपी हारिस बिन जमाॅ और सिटी एसपी बने शुभांशु जैन

04 Mar 2023


प्रभात मंत्र (रांची) : रांची। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा झारखंड में आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। लंबे समय से रांची यातायात एसपी और सिटी एसपी के रिक्त पदों को भरा दिया गया है। एएसपी मुख्यालय गिरिडीह के पद पर पदस्थापित हारिस बिन जमाॅ को रांची यातायात एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया। वहीं एएसपी सिटी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित शुभांशु जैन को रांची सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। और डीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता सीआईडी के डीजी बनाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर डीजी रेल के पद पर पदस्थापित अनिल पालटा होमगार्ड डीजी बनाए गए हैं।इससे संबंधित अधिसूचना शनिवार रात जारी कर दी गई है।

कौन कहां गए

डीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को सीआईडी डीजी बनाया गया है।
डीजी रेल के पद पर पदस्थापित अनिल पालटा होमगार्ड डीजी बनाए गए हैं।जैप एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रशांत सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मनोज कौशिक को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया।मनोज कौशिक को प्रभात कुमार के अवकाश अवधि तक आईजी प्रोविजन का प्रभार दिया गया है। रांची जोनल आईजी के पद पर पदस्थापित पंकज कंबोज को एसीबी आईजी के पद पर पदस्थापित किया गया है। पंकज कंबोज अपने कार्यों के अतिरिक्त रांची जोनल आईजी के प्रभार में रहेंगे। एसटीएफ डीआईजी के पद पर पदस्थापित अनूप बिरथरे को रांची डीआईजी के पद पर पदस्थापित किया गया।