Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

ईचागढ़ में भीषण सड़क दुघर्टना से 8 घायल, एक बच्ची की मौत

23 Feb 2023


प्रभात मंत्र (ईचागढ़): थाना क्षेत्र के चुनचुडीया मोड़ के पेट्रोल पंप के पास शाम करीब पांच बजे एक भीषण सड़क दुघर्टना में ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरा गांव के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार तेज रफ्तार से तिरुलडीह से मिलन चौक की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ट्रेलर ने पहले बामनडीह में एक व्यक्ति को धक्का मारकर मिलन चौक होते हुए रांगामाटी भागने लगा। भागने के क्रम में चुनचुडीया में डुमरा से पातकुम जा रहे सवारी ऑटो को पीछे से जाकर धक्का मारा। जिससे ऑटो का परखच्चे उड़ गया। इसी क्रम सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले मिलन चौक स्थित माधूरी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण बेहतर इलाज हेतु मुरी स्थित सिंहपुर नर्सिंग होम में आठ लोगों को भेजा गया। सभी गंभीर रूप से घायल डुमरा गांव निवासी बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों में आठ बर्षीय पुनम कुमारी, विमला देवी 36 वर्ष, कमलाकांत प्रमाणिक 40 वर्ष, हलधर प्रमाणिक 12 वर्ष, दिपाली प्रमाणिक 16 वर्ष,अलका प्रमाणिक 35,कल्पना प्रमाणिक 16 वर्ष है। वहीं ऑटो काफी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल पुनम कुमारी 8 वर्ष की सिंहपुर नर्सिंग होम में इलाज के क्रम में मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मीला प्रमाणिक एवं आलोका प्रमाणिक को बेहतर इलाज हेतु रिम्स भेजा गया।

थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि तेज रफ्तार टेलर ने सभी ऑटो सवार को अपने चपेट में लिया है। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रेलर को डुमटांड मोड़ पर ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया है। वहीं सुचना मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने सिंहपुर नर्सिंग होम प्रबंधन को दूरभाष में बात कर उचित चिकित्सा व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं घायल के परिजनों ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल है।