Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

वीरेंद्र राम के घर से ईडी ने 1.50 करोड़ के जेवरात बरामद किया

21 Feb 2023


प्रभात मंत्र (रांची)। मंगलवार को सुबह से ही ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के घर से ईडी ने छापेमारी की जो देर तक चली। खबर लिखे जाने तक करीब 1.50 करोड़ से अधिक के जेवरात बरामद किये गये है। ईडी की टीम ने वीरेंद्र राम के कचहरी चौक के पास अभियंत्रण भवन में स्थित कार्यालय में भी ईडी ने दबिश दी । इसके अलावे अशोकनगर, सहित वीरेंद्र राम से जुड़े रांची, जमशेदपुर, दिल्ली, सिवान, सिरसा के 24 ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के सोनारी में अपार्टमेंट, मानगो के ग्रीन वाटिका में दो डुप्लेक्स है। साथ ही रांची, पटना तथा सिवान के मैरवा में करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है। ईडी को वीरेंद्र राम के पास अकूत संपत्ति की जानकारी मिली है।