Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

रानीचुआं में हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर हुवा बैठक

19 Feb 2023


बरही (हजारीबाग):- प्रखंड अंतर्गत रानीचुआं पंचायत में कांग्रेस पार्टी के पंचायत कमेटी गठन और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष राजदेव यादव ने किया, बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, गाजो टुड्डू मौजूद रहे। इस अवसर पर राजदेव यादव व गाजो टुड्डू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस कार्यक्रम से लोगों की एकजुटता देखने को मिल रही है। आने वाले समय में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।बैठक में रवि कुमार, बाबूलाल मुर्मू, बिनोद मुर्मू, बाबूजन मुर्मू, मनोज यादव, सुंदरलाल मुर्मू, बिनोद कुमार मुर्मू, जवाहरलाल यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजदेव यादव, सीता देवी, सोनिया देवी, शांति देवी आदि उपस्थित रहें।