Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

पांकी में दो गुटों के बीच झड़प, धारा 144 लागू

15 Feb 2023


प्रभात मंत्र (पलामू) : झारखंड के पलामू जिले में 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद, महाशिवरात्रि में तोरण द्वार बनाने को लेकर शुरू हुआ था। विवाद की शुरुआत मंगलवार को हुई थी लेकिन बुधवार को इसने हिंसक रूख अख्तियार कर लिया। मामला पलामू जिले के पांकी प्रखंड का है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसे लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था। इसी तोरण द्वार को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। बुधवार को विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दो पक्ष आमने- सामने आए। मारपीट हुई और फिर जमकर पत्थरबाजी भी हुई। घटना में दर्जन भर लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया लेकिन हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। स्थिति को नियंत्रण मे लाने के लिए क्षेत्र मे धारा 144 लागू कर दिया गया है।
वहीं अफवाह फैलाने वालों को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशासन द्वारा निगरानी निगरानी बढ़ दी गई है। पलामू डीसी और एसपी समेत वरीय अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं और किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे इसपर मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर विधायक शशिभूषण मेहता पहुंचे और हालात का जायजा लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया है। दोनों पक्षों को समझाने में पुलिस प्रशासन के साथ साथ विधायक शशिभूषण मेहता भी लगे हुए हैं।