Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

झारखण्ड समेत 13 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

12 Feb 2023


प्रभात मंत्र (न्यू दिल्ली/रांची) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदेश पर भारत के 13 राज्यों के राज्यपाल समेत उपराज्यपाल बदले गए हैं। झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं सीपी राधाकृष्णन झारखंड के नए गवर्नर होंगे।

राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए गए राज्यपाल और उपराज्यपाल की लिस्ट -

(i) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश

(ii) लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम

(iii) सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड

(iv) शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश

(v) गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम

(vi) रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश

(vii) बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़

(viii) अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर

(ix) एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड

(x) फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय

(xi) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार

(xii) रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र

(xiii) ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख