Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

हिमाचल प्रदेश : सुक्खू सरकार के 7 विधायक बने मंत्री, ली शपथ

08 Jan 2023


शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट का गठन हो गया. शिमला में राजभवन में रविवार सुबह सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. सबसे पहले पूर्व मंत्री और पूर्व लोकसभा सदस्य और सोलन से सबसे पुराने विधायक धनी राम शांडिल इसके बाद सिरमौर के शिलाई से छह बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर के पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह बेटे शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह, कांगड़ा के जवाली से चंदर कुमार, कुसुमपट्टी से विधायक अनिरुद्ध सिंह और जुब्बल-कोटखाई से चार बार के विधायक रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली है.