Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

15 सूत्री कार्यान्वयन समिति के नव नियुक्त सदस्य कांग्रेसी नेता रियाजुद्दीन खान का हुआ सम्मान

01 Jan 2023


जमशेदपुर, प्रभात मंत्र संवाददाता: सर्वोदय समिति जमशेदपुर के तत्वावधान में 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान को शामिल किए जाने पर आज सम्मान समारोह का आयोजन टाटा मोटर्स वर्कस युनियन के कमेटी मेंबर मनोज कुमार सिंह के आवास पर किया गया। इस अवसर पर रियाजुद्दिन खान को फूलों का माला व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मनोज कुमार सिंह व सर्वोदय समिति के अरुण कुमार सिंह ने सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर आयोजनकर्ता मनोज कुमार सिंह के अलावा अरुण सिंह, नीरज दुबे, सिंध कुमार सिंह, बिरेंद्र यादव, विनोद गिरी, राकेश तिवारी, रामफल गिरी, सुदामा सिंह, रमेश शर्मा, संजय सिन्हा, उत्तम के अलावा कई लोग शामिल थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री खान ने कहा कि मैं आप लोगों के सहयोग से पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अरुण सिंह ने किया।