Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

जमशेदपुर एफसी ने ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर डायलन फॉक्स को किया साइन

30 Dec 2022


जमशेदपुर: ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर डायलन फॉक्स जमशेदपुर एफसी के साथ जुड़ गए है। उनका यह करार इस सीजन के अंत तक रहेगा।
फॉक्स एफसी गोवा में हीरो इंडियन सुपर लीग में एक सफल कार्यकाल के बाद मेन ऑफ स्टील में शामिल हुए है, जहां उसने पिछले सीजन में डिफेंस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अक्टूबर 2020 में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के साथ हीरो आईएसएल में जाने से पहले 28 वर्षीय ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कई क्लबों में खेला।

जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच ऐडी बूथ्रॉयड ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के हस्ताक्षर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ' डायलन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। वह एक बहुत अच्छा डिफेंडर है और उसके पास ऐसे गुण हैं जिनकी हमें जरूरत थी। मैं जमशेदपुर एफसी में उनका स्वागत करना चाहता हूं और क्लब में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।'
डायलन फॉक्स ने कहा, 'मैं जमशेदपुर एफसी से जुड़कर बहुत खुश हूं। मैं सीजन के अंत तक टीम को एक मजबूत स्थिति में देखना चाहता हूं।' फॉक्स 12 नंबर की जर्सी के साथ सीजन के अगले मैच में नजर आयेंगे।