Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

झारखंड की एलबम नायिका की कोलकाता में गोली मारकर हत्या

28 Dec 2022


रांची। 28 दिसंबर 22 को दिन बुधवार को भोली सुरतिया, तोर प्यार में, तू ही रे, ज़िनगी के परिचय, निंगाहय,इंगाहय प्यार सहित 15 से 20 नागपुरी, खोरठा, कुरुख, भोजपुरी, एलबमों में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की कोलकाता के हावड़ा स्थित बगनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के राजमार्ग पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रिया कुमारी अपने पति प्रकाश अलबेला और 3 साल की बेटी के साथ रांची से कोलकाता जा रही थी। इसी बीच हावड़ा बगनान थाना क्षेत्र के महिषरेख राजमार्ग के नजदीक सुबह शौच के लिए रुकी थी। तभी तीन चार अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घायल अवस्था मे बेहतर उपचार के लिए उलबेरिया स्थित एसीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रिया कुमारी को मृत घोषित कर दिया। अभिनेत्री रिया की मौत पर झालीवुड के सतीश शाहदेव, रमण गुप्ता, इंद्रजीत सिंह ,उज्जवल व सुरेंद्र ने दुख व्यक्त किया है।