Monday, July 22, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

नीमडीह: बीडीओ ने 13 पंचायत के फुटबॉल खिलाड़ियों को दिया खेल सामग्री

23 Dec 2022


नीमडीह : खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग झारखंड सरकार के सौजन्य से नीमडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामड ने 13 पंचायत के खिलाड़ियों को जर्सी, बूट, मोजा, गार्ड आदि फुटबॉल खेल सामग्री का वितरण किया। मौके पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए बीडीओ शंकराचार्य सामड ने कहा कि खेलकूद से स्वास्थ्य ठीक रहता है और मनुष्य का चारित्रिक और आध्यात्मिक विकास भी होता है। खेलकूद से पुष्ट और स्फूर्तिमय शरीर ही मन को स्वस्थ बनाता है। खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखता हैं। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। इस अवसर पर कमल क्लब के प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह सरदार ने कहा कि सच्चा खिलाड़ी हानि लाभ, यश, अपयश, सफलता व असफलता को समान भाव से ग्रहण करने का अभ्यस्त हो जाता है। खेलों में भाग लेने से तन मन की शक्ति के साथ-साथ हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है। तन-मन से स्वस्थ आत्मविश्वासी व्यक्ति के लिए जीवन में कोई भी काम करना कठिन नहीं होता। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रेमचांद मार्डी, विवेकानन्द सरकार, सुखलाल महतो आदि उपस्थित थे।