Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

फुरकान अंसारी घायल आईसीयू में भर्ती

23 Dec 2022


रांची। कांग्रेस पूर्व सांसद और जामताड़ा के वर्तमान कॉंग्रेस विधायक इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर में गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया गया कि झारखंड विधान सभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन विधयाक इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी विधानसभा पहुंचे थे ।विधानसभा जैसे ही उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी आगे बढ़ी सीएम की सुरक्षा में जा रही कारकेड से टकरा गई , फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है। इस संबंध में फुरकान अंसारी से संपर्क करने की प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने किसी कारणवश फोन नहीं उठा पाए। वहीं जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि चोट लगी है, उन्हें विधानसभा के नजदीक पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया वह आईसीयू में अभी भर्ती हैं।