Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत

22 Dec 2022


रांची : सिल्ली में आयोजित गूंज महोत्सव देखकर लौट रहे दो सगे भाई मंटू मांझी (35) एवं रितेश मांझी (30) की घटना स्थल पर भी मौत हो गयी। इस घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को सिल्ली बुंडू मार्ग पर बंता के निकट यह हादसा हुआ। इस हादसे में विक्रम मुंडा, काजल मांझी, विक्की मांझी, सूरज मांझी, विपुल मांझी, धीरज मांझी एवं बारेडीह निवासी चंदन दास घायल है। पुलिस ने इस दुर्घटना में मारे गये लोगों का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग गूंज महोत्सव देखकर बुंडू लौट रहे थे। सिल्ली बुंडू मार्ग पर बंता पंचायत भवन के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर की चपेट में इनकी गाड़ी आ गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफी दूर तक इस हादसे के बाद टक्कर की आवाज गयी। बोलेरो के टक्कर से ट्रेलर का इंजन दूसरी ओर मुड़ गया।