Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक

20 Dec 2022


रांची। राज्य के बहुप्रतीक्षित मेला राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 का भूमि पूजन के साथ झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ राखाल चन्द्र बेसरा,झा.प्र.से. के कर कमलों द्वारा रखी गई।ये मेला 28 दिसंबर 2022 से 8 जनवरी 2023 तक रांची के मोरहाबादी मैदान* में आयोजित की जा रही है। बेसरा ने बताया की कोरोना काल की वजह से दो वर्षों के बाद मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस लिए लोगों को और भी आयोजन का बेसब्री से इंतजार है ,उन्होंने कहा देश भर के बुनकर , कारीगर , हस्तशिल्पकार, खादी और सरस से जुड़ी दीदियों को फिर से अर्थिक रूप से सबल बनाने में महोत्सव सहयोग देगा। बेसरा ने कहा इस बार महोत्सव में जो हैंगर बनाये जाएंगे वो झारखण्ड के महत्वपूर्ण पर्व और स्थानीय नृत्य के नाम पर रखे जाएंगे।
पर्यटन,कला संस्कृति,खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग ,झारखण्ड और झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा रोजाना संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जिसमें झारखण्ड के स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देश भर के कलाकर शामिल होंगे। मेले में देश के अलग-अलग राज्यों के खादी और सरस के विभिन्न उत्पादों और कलाकृतियां को देखने और खरीदने का मौका मिलेगा वहीं मेले परिसर में झूले और फूड स्टॉल रहेंगे।
कार्यक्रम स्थल में झारखण्ड सरकार के संयुक्त सचिव रॉबिन टोप्पो,जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सीता राम पासवान ,खादी बोर्ड के प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।