Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण व कल्याणमयी संस्था ने सबरों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित की

18 Dec 2022


नीमडीह : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, रांची और उनकी महिला कल्याण संस्था 'कल्याणमयी' ने आर्किड हॉस्पिटल रांची के सौजन्य से सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत केतूंगा गांव में गैरसरकारी संस्था अंबालिका द्धारा संचालित कार्यशाला केंद्र के सबर कारीगर व उनके परिवार के सदस्यों की निशुल्क चिकित्सा हेतु चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में सभी सबर कारीगरों के साथ वृद्ध महिलाओं और पुरुषों के आंख व सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। कल्याणमयी संस्था व बिरसा मुंडा हवाई अड्डा राँची के अनुरोध पर आर्किड हॉस्पिटल एवं आयरीस हॉस्पिटल ने निशुल्क चश्मे देने की भी जिम्मेवारी उठाई। कल्याणमयी राँची द्वारा यहां के सबर जनजातियोँ के कारीगरों को निशुल्क चावल, आटा, सब्जी, तेल, गुड़, केला, सेब, संतरा, चॉकलेट, मसाले, नगद रूपये व कपड़े दी गई।

इस अवसर पर बिरसा मुंडा विमानपत्तन रांची के निदेशक के एल अग्रवाल ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के 'अवसर' योजना के तहत रांची एयरपोर्ट पर आदिम जनजाति (सबर) कारीगरों को सस्ते दर पर स्टॉल उपलब्ध कराया गया है। यहां इनके द्वारा बनाए गए उत्पाद बेचे जा रहे है जो इनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम सिद्ध हो रहा है। मौके पर पूर्व आई एस अधिकारी सुचित्रा सिन्हा, बिरसा मुंडा विमानपत्तन रांची के निदेशक के एल अग्रवाल, कल्याणम्मयी संस्था के अध्यक्षा ऋचा अग्रवाल, नागमणी मेहता एवं ऑर्किड हॉस्पीटल राँची के चिकित्सक उपस्थित थे।