Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

डा. मजीद आलम के अस्पताल में आइटी की रेड, करोड़ों टैक्स चोरी की सूचना

17 Dec 2022


रांचीः डाक्टर मजीद आलम, सरिया कंपनी सलूजा, मोंगिया व गंगा प्रसाद ग्रुप से जुड़े लोगों के ठिकानों पर अब तक इनकम टैक्स की रेड जारी है। यह रेड 33 ठिकानों पर चल रही है। बताया जा रहा है कि आइटी को अबतक 3 करोड़ कैश मिल चुके हैं। खबर यह भी है कि करोड़ों रुपयें के टैक्स चोरी के साक्ष्य मिले हैं। इसकी जांच चल रही है। यह छापेमारी अगले दो दिनों तक चल सकती है। आयकर विभाग के अधिकारी सभी ठिकानों पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार झारखंड के 30 व कोलकाता के तीन ठिकानों पर चल रही है। इनमें रांची, गिरिडीह व देवघर प्रमुख हैं।

8 करोड़ टैक्स की चोरी:

आलम नर्सिंग होम के संचालक डा. मजीद आलम पर भारी मात्रा में टैक्स चोरी का अनुमान बताया जा रहा है। जो दस्तावेज आयकर विभाग के अधिकारियों को मिले हैं उससे यह अनुमान है कि उन्होंने करीब आठ करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी की है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आयकर विभाग उनके इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक से संबंधित कागजात की जानकारी जुटा रही है। वह इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक में सदस्य हैं। इसका मुख्यालय जेद्दा में है। भारत में इसका कार्यालय हैदराबाद में है। बता दें कि बुधवार की सुबह से ही यह छापेमारी चल रही है।