Monday, April 21, 2025

प्रभात मंत्र

Breaking News

NH- 32 में नीमडीह थाना के पास दो मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर, एक युवक की मौत, चार गंभीर

14 Dec 2022


नीमडीह : बुधवार करीब शाम सात बजे एन एच 32 में नीमडीह थाना व आदारडीह गांव के बीच विपरीत दिशा से दो मोटरसाइकिल संख्या डब्लूबी 65 जे - 8738 और जेएच 05 सी के - 2501 में जोरदार टक्कर हुआ। जिसमें पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तत्काल बाद नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, ए एस आई अमरेंद्र कुमार गौतम पुलिस दल के साथ घटना स्थल पहुंच कर तत्काल घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह भेज दिया। डॉक्टर ने जांच कर एक युवक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना के सुपुरडीह गांव निवासी लवकुश महतो को मृत घोषित किया। उसी गांव के मंटु महतो और सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत आदारडीह गांव के मानिक कुमार, रीतेश कुमार व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद आदारडीह के तीन युवक को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया।