Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

बैंक में आए व्यक्ति से अच्छा व्यवहार करें अधिकारी : राज्यपाल

03 Dec 2022


रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को बैंक में आए व्यक्ति से अच्छा व्यवहार करें। हमारे देश में ग्राहक को भगवान समझा जाता है Ι बैंक मे आये व्यक्ति भी आपके ग्राहक हैं। उन्होंने कहा कि आज बैंकिंग सेवा में बदलाव आ गया है, पहले ऋण लेने के लिए लोगों को बैंक जाकर आग्रह करना पड़ता था लेकिन अब बैंक प्रतिनिधि ग्राहक के द्वार पहुँचने लगे हैं। राज्यपाल राज भवन में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के अधकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर रहे थे। जामताड़ा साइबर क्राइम की जननी है और विदेशों से भी लोग यहाँ प्रशिक्षण लेने आते है। साइबर अपराध पर नियंत्रण की दिशा में बैंक एवं पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि बैंक पीड़ित व्यक्ति की सहायता करने के लिए तत्पर रहें, उनके साथ टाल-मटोल का रवैया न अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज अधिक-से-अधिक ग्राहक डिजिटल लेनदेन भी कर रहे हैं। उक्त अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी, आरबीआई के महाप्रबंधक संजीव सिन्हा, लोकपाल, आरबीआई, रांची चंदना दासगुप्ता समेत आरबीआई के विभिन्न अधिकारीगण, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।