Monday, July 22, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने किया बैठक

30 Nov 2022


रांची :-राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की बैठक बुधवार को मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में प्रदेश अध्यक्ष तरुण कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में झारखंड के सभी जिला के स्वयंसेवक बैठक में उपस्थित हुए।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष तरुण कुमार मुर्मू ने संबोधित करते हुए कहा कि हेमन्त सरकार हमारे संघ की लंबित मांगों को पूरा नही किया, तो चरणबद्ध आंदोलन करने के हमलोग एकजुट हो रहे हैं।

वहीं प्रदेश सचिव चन्द्रदीप कुमार ने कहा कि सरकार हमलोगों के साथ मे सौतेला व्यवहार कर रही है।और संघ की लंबित मामलों के लिए सरकार अपने वादे से मुकर रही है। अगर हमारी मांगे पूरी नही किया गया तो जोरदार आंदोलन करेंगे।और पूरे झारखण्ड से स्वयंसेवक एकजुट होकर आंदोलन करने के मूड में आ गए हैं।
संघ की लंबित मांगे:-
1.प्रोत्साहन राशि हो हटाकर मानदेय लागू किया जाए।
2.पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नाम हटाकर पंचायत सहायक किया जाए।
3.स्थायी किया जाए।
बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह जिला से संजय कुमार, दुमका से अशोक राय, सिमडेगा से राजेन्द्र नायक,देवघर से मो सोहराब,चतरा से युगलकिशोर, गुमला से सतीश कुमार साहू,रांची से अब्दुर रशिद,साहेबगंज से टीपू सुल्तान,मुकेश नायक, दिलीप कुमार,हसीब अंसारी, के अलावा सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित थे।