Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

विष्णुगढ़ पुलिस ने खरकी से बरामद किया 40 किलो का केन बम

25 Nov 2022


विष्णुगढ़ :- पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे को गुप्त सूचना के आधार पर बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खरकी स्कुल के समीप झाड़ियों में एक 40 किलोग्राम का केन बम रखे जाने की सूचना मिली थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर उग्रवादियों के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से खड़की स्कूल के समीप झाड़ियों में छुपा कर रखे गए बम को बरामद किया गया।  वहीं केन बम की बरामदगी के बाद झारखंड जगुआर के बीडीडीएस टीम के द्वारा निष्क्रिय किया गया।बता दे क्षेत्र में ही उग्रवादियों के द्वारा कुछ पोस्टर भी रखा गया था। जिसमें पुलिस दल तथा अधिकारियों को निशाना बनाने की बात लिखी गई है। वही इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन अग्रेतर विधिक कार्रवाई में जुड़ गई है।