Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

ईडी कार्यालय से दस घंटे बाद मुस्कुराते हुए बाहर निकले हेमंत सोरेन

17 Nov 2022


रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक तस्वीर सामने आई जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं , हालांकि दिनभर पूछताछ होने के कारण वह थके हुए भी नजर आ रहे थे, लेकिन जिस तरह से मीडिया के सामने से मुस्कुराते हुए गुजरे इससे यह स्पष्ट होता है कि जो सवाल ईडी ने उनसे पूछा है उसका जवाब वह बहुत हद तक देने में सफल रहे। बताते चलें कि
ईडी कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ईडी के तीन अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। लम्बी पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री को जाने दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 17 नवंबर 2022 को ईडी दफ्तर में सुबह करीब 11.50 बजे पहुंचे थे और फिर करीब नौ बजे रात को पत्नी कल्पना सोरेन पहुंची, कागजी प्रक्रिया की और रात करीब 9.40 बजे ईडी कार्यालय से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन दोनों बाहर निकले और आवास के लिए रावना हो गये।