Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने छठव्रतियों के बीच जमकर किया पूजन सामग्री का वितरण

30 Oct 2022


पलामू : मेदिनीनगर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और मेदिनीनगर नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर छठव्रतियों के बीच जमकर पूजन सामग्री का वितरण किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के कई जगहों पर छठ व्रतियों के बीच सूप, दौरा, नारियल, आम की लकड़ी और दूध का वितरण कर छठ व्रतियों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रत सबसे महान पर्व है। इस पर्व में प्रसाद का वितरण करना पुण्य का काम है। शनिवार को उन्होंने चैनपुर क्षेत्र में दूध का वितरण किया। साथ ही कई जगहों पर अन्य पूजन सामग्रियों का भी वितरण किया। मेदिनीनगर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह नगर निगम क्षेत्र में हमेशा धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। वे हर धार्मिक अनुष्ठानों में और हर किसी के सुख-दुख में हमेशा सक्रिय रहते हैं। यही कारण है कि नगर निगम क्षेत्र के लोगों के आग्रह पर उन्होंने मेयर का चुनाव लड़ने का फैसला किया है।