September 27, 2024

रांची। भाजपा सरकार के मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं महाराष्ट्र सरकार में गठबंधन सहयोगी शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने के खिलाफ मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व विधायक दल के नेता मंत्री रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव हटिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं संग कांग्रेस भवन से पैदल मार्च करते हुए शहीद अल्बर्ट एक्का चौक में रोष पूर्ण प्रदर्शन किया और पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार पूरी तरह से घबरा गई है, क्योंकि लोकसभा का परिणाम आने के बाद और देश की जनता में जो भाजपा के प्रति नाराजगी है, उस परिणाम को देखते हुए अब इसके नेता,विधायक, मंत्री अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे हैं। मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी लोकप्रियता बढ़ रही है, इसलिए भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है । अजय नाथ शाह देव ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जिस तरह से काम कर रहे हैं, जनता से मिल रहे हैं, उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं, पैदल यात्रा कर भारत भ्रमण कर चुके हैं, इसी का परिणाम यह रहा कि लोकसभा में सीटें बढ़ीं है और भाजपा की सींटे घटी है। जनता का प्यार जिस तरह से कांग्रेस को मिल लहा है , किसी से छुपा नहीं है । इसी को देखकर अब सत्ता में बैठे, नेता मंत्री के पेट में दर्द हो रहा है।देश की जनता लोकसभा में जवाब दे चुकी है, अब विधानसभा में भी जोर दार जवाब देगी। इस मौके पर कई कार्यकर्ता गण शामिल थे, महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ली और पुतला दहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *