*12- लोहरदगा (अ.ज.जा) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुबह 9:00 बजे तक 66-मांडर का मतदान प्रतिशत-10.78 और 11- खूंटी (अ.ज.जा) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे तक 58-तमाड़ का मतदान प्रतिशत-11.25 हुआ।

परवेज़ कुरैशी

रांची। आज 13 मई है और झारखंड का पहला चरण के लिए झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। इन चार लोकसभा जहां मतदान होगा इसमें पलामू, लोहरदगा, सिंहभूम और खूंटी शामिल है। इनमें तीन निवर्तमान सांसदों की साख दांव पर है। लोकसभा से बीडी राम, खूंटी से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और कांग्रेस कोटे से सांसद वर्तमान में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रही गीता कोड़ा शामिल हैं। एक तरफ भाजपा है तो दूसरे तरफ इंडिया गठबंधन है। चार लोकसभा क्षेत्र के कुछ विधानसभा के प्रखंडों का दौरा करने का मौका मिला सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं के लिए हर तरह की सुविधाएं भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया गया है ताकि अधिक से अधिक मतदान हो सके। इस दौरान जो जानकारी स्थानीय लोगों से बातचीत में मिली है वह चौंकाने वाली है। इसी आधार पर कुछ ग्राउंड रिपोर्ट प्रभात मंत्र के लिए तैयार किया है । इस रिपोर्ट के अनुसार रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, स्थानीयता, खतियानी, किसान पर जनता की है रूझान । वहीं जनता ने यह भी कहा कि सांसद आदर्श गांवों का भी विकास नहीं हुआ। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के खूंटी के उलियातु गांव में 2014 गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बाद में गृहमंत्री अमित शाह ने भी उलियातु गांव की सौंदर्यीकरण की घोषणा किए थे। वहीं इंडिया गठबंधन सरकार के कार्यों पर भी समीक्षा करते हैं अपना जवाब एवीएम का बटन दबाकर दे रहे।

2019 और 2024 में बहुत कुछ बदला है:

2019 में और 2024 में कुछ फर्क है। 2019 में सिंभूम के सांसद गीता कोड़ा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उस वक्त जीती थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा समर्थन लक्ष्मण गिलवा के लिए प्रचार प्रसार किया था, लेकिन जीत कांग्रेस प्रत्याशी गीता की हुई थी। 2024 में गीता कोड़ा के भाजपा में जाने से उनके पक्ष में प्रधानमंत्री ने
प्रचार किया । 2024 में पलामू के भाजपा के बीडी राम के सामने इंडिया गठबंधन राजद की ममता भुइंया है,लोहरदगा में समीर उरांव के सामने कांग्रेस सुखदेव भगत है और खूंटी में अर्जुन मुंडा के सामने कालीचरण मुंडा है तो वहीं गीता कोड़ा के सामने जोबा मांझी है। खूंटी से अर्जुन मुंडा मात्र 1447 वोट से जीते थे,पलामू में बीड़ी राम को 755559 और राजद के पूरन राम को 278053 वोट मिले थे, सिंहभूम में कांग्रेस की गीता कोड़ा को 431815 और भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को 359660 वोट ही मिले थे वहीं लोहरदगा से भाजपा के सुदर्शन भगत 371595 और कांग्रेस के सुखदेव भगत 361232 वोट लाकर भी हार गये थे। इस बार चमरा लिंडा कुछ खेला कर सकते हैं।

2019 में किस विधानसभा में कितना वोट:
लोहरदगा लोकसभा में पांच विधानसभा है और झामुमो के खाते में तीन और कांग्रेस के खाते में दो विधायक है। मांडर विधानसभा में एनडीए को 914 42 , तो वहीं युपीए इंडिया गठबंधन कांग्रेस को 90 254, सिसई 61504 ,युपीए इंडिया को 71978, गुमला 62 678, युपीए इंडिया को 69313 ,बिशनपुर 73255 तो युपीए इंडिया को 59946, लोहरदगा विधानसभा से 68577 युपीए इंडिया को 80698 वोट मिला था।
सिंहभूम लोक सभा में छह विधानसभा में एक कांग्रेस पांच झामुमो का कब्जा है।2019 में सरायकेला विधानसभा सभा में एनडीए को मिला था 140603,युपीए इंडिया को 77644, चाईबासा में 37982 युपीए इंडिया को 91678,मंझगाव 29092,युपीए इंडिया को 88418, जगन्नाथपुर 44148युपीए इंडिया को 57056, मनोहरपुर 52152,युपीए इंडिया 58264, चक्रधरपुर 55182युपीए इंडिया 58485 है।
पलामू लोकसभा में छह विधानसभा एक राकंपा, एक झामुमो और चार भाजपा का है। एनडीए से भवनाथपुर में 155791, युपीए इंडिया 51077, डाल्टनगंज 145935 युपीए इंडिया 46842, गढ़वा 137947 युपीए इंडिया 60694 , छतरपुर 100026,युपीए इंडिया 39565, विश्रामपुर 118583, युपीए इंडिया 39379 और हुसैनाबाद में 94858 युपीए इंडिया 39410 है।
खूंटी लोकसभा में छह विधानसभा दो झामुमो,दो कांग्रेस और दो भाजपा के नाम दर्ज है। कोलिबेरा में एनडीए को 44866,युपीए इंडिया को 69798, तमाड़ में 86351,युपीए इंडिया 44871खरसावां 88852,युपीए इंडिया 55971,तोरपा 43964 युपीए इंडिया 65122, खुंटी51410युपीए इंडिया 72812, सिमडेगा 66122,युपीए इंडिया 71894 वोट मिले थे। आंकड़े सभी लगभग में है। आज जनता को अच्छा और ईमानदार सांसद चुनने के लिए अपने अपने घरों से निकलकर अपने नजदीकी बूथ पर जाकर मतदान करना है यह मतदाता का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *