
रांची। मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में एक ही जिला में तीन सालों से जमे रहने वाले आइपीएस पदाधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। गुरुवार को भी अधिसूचना जारी किया गया। लेकिन इस अधिसूचना में पहले वाले पदस्थापित पदाधिकारी को विलोपित भी किया गया। जैसे रांची ग्रामीण एसपी अंजनी अंजन को बनाया गया था लेकिन अब विलोपित करते हुए उन्हें लातेहार एसपी पर ही बने रहने का अधिसूचना जारी की गई है। अब रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पियूष पाण्डेय को नियुक्त किया गया है।
इनका हुआ तबादला:
अपर पुलिस महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के पद पर पदस्थापित प्रिया दूबे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक (झारखंड सशस्त्र पुलिस, रांची) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक रहे पियूष पाण्डेय को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया था। उसे विलोपित करते हुए अगले आदेश तक उन्हें पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण, रांची) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा, झारखंड, रांची) पूज्य प्रकाश को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बोकारो पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।
लातेहार के पुलिस अधीक्षक रहे अंजनी अंजन को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण, रांची) के पद पर पदस्थापित किया गया था। उसे विलोपित कर दिया गया है। अंजनी अंजन अगले आदेश तक पूर्ववत लातेहार के पुलिस अधीक्षक के पद पर बने रहेंगे।