लोहरदगा : जिले में विगत दिनों हुए हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जमां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिनाक 04/02/2024 को कुडू थानान्तर्गत कुडू बाजार टांड़ के संतोष कुमार मांझी उर्फ मंगलू की अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस सम्बध में कुडू थाना में षड्यंत्र रचकर हत्या करने से संबंधित काण्ड दर्ज कराया गया था। तत्पश्चात हत्या के उद्भेदन हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक(भा०पु०) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन कर अज्ञात अपराधकर्मियों का पता लगाने का निर्देश दिया गया था। SIT टीम के द्वारा वैद्यानिक रूप से तकनिकी शाखा के सहयोग से इस काण्ड में संलिप्त 06 अपराधकर्मियों 1.सत्यजीत कुन्दन, 2.रितेश कुमार भारती,3. विजय राम पावार,4.अमन सिंह, तथा दो अन्य की संलिप्ता पायी गई थी जिसमें से 04 अपराधकर्मी 1.सत्यजीत कुन्दन, 2 रितेश कुमार भारती,3.विजय राम पावार, 4.अमन सिंह को विभिन्न-विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के द्वारा संतोष कुमार मांझी उर्फ मंगलू की आपसी रजिश के कारण हत्या करने की बात स्वीकार किया गया। अपराधकर्मियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाईल, हत्या के षड्यंत्र में मिले पैसे एवं घटना में प्रयोग किये गये कार एवं मोटरसाईकिल को भी जप्त किया गया। वही पुलिस ने बताया कि अन्य दो फरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जायेगी जिसमे गिरफ्तार अभियुक्तों 1. सत्यजीत कुन्दन उम्र करीब 32 वर्ष, पिता- युवराज प्रसाद, ग्राम कुडू, थाना- कुडू जिला- लोहरदगा,2.रितेश कुमार भारती उम्र करीब 31 वर्ष पिता- स्व० नागेन्द्र भारती, ग्राम बरवाटोली, थाना-चन्दवा,जिला- लातेहार 3. विजय राम पावार उम्र- 36 वर्ष, पे० स्व० मनोहर राम पावार सा०- हरमू रोड बालमिकी नगर थाना-सुखदेवनगर जिला-रांची,4.अमन सिंह उम्र-25 वर्ष पिता- प्रीतम सिंह सा०गली न०- 03 पुन्दाग,SM चौक थाना- जगरनाथपुर जिला राँची, से गिरफ्तार किया गया,जिसमें अभियुक्तों के पास से 1. सत्यजीत कुन्दन के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एप्पल कम्पनी का 11 प्रो मैक्स मोबाईल फोन,2.रितेश कुमार भारती के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया वन पल्स मोबाईल फोन, टी०भी०एस० मोटरसाईकिल तथा हत्या के षड़यंत्र में मिला खर्च करने के उपरांत बचा हुआ नकद 1000 (एक हजार) रुपये, 3.विजय राम पावार के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया रियल मि कम्पनी का एक मोबाईल फोन, एक सफेद रंग की होण्डई XCENT कार नं0- JH01DF-0561 एवं हत्या के षड़यंत्र में मिला खर्च करने के उपरांत बचा हुआ नकद 2500 (दो हजार पांच सौ रुपये),4.अमन सिंह के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया आईटेल कम्पनी का कीपैड मोबाईल,घटना के समय पहने हुए अस्मानी रंग का जैकेट एवं हत्या के षड़यंत्र में मिला खर्च करने के उपरात बचा हुआ 1500 (पंद्रह सौ) रुपये,तथा घटना में प्रयोग किया गया एक लाल रंग का ग्लैमर मोटरसाईकिल भी जप्त किया गया है। इस छापेमारी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया है, इस छापेमारी दल में शामिल श्री बेदांत शंकर सहायक पुलिस अधीक्षक (भा०पु०से०)सुश्री श्रद्धा केरकेट्टा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा,पु०नि० अनिल उरांव थाना प्रभारी लोहरदगा,पु०अ०नि० विश्वजीत कुमार सिह थाना प्रभारी कुड़ थाना,पु०अ०नि० धनन्जय कुमार पासवान पुलिस केन्द्र लोहरदगा, म० पु०अ०नि० होलिका तिग्गा तकनिकी शाखा लोहरदगा, पु०अ०नि० दिनेश प्रसाद मेहता कुडू थाना,स०अ०नि० संजय कुमार लोहरदगा,स०अ०नि० संजय कुमार सिंह कुडू थाना, आ0-369 आशुतोष कुमार सिंह कुडू थाना,आ0-235 प्रशान्त गौरव कुडू,आ0-69 राजेश उरांव, चालक आ0/715 बिनोद कुमार सिंह कुडू थाना,आ0-2370 जावेद अख्तर,गृहरक्षक 43- निरज कुमार मिश्रा तकनिकी शाखा,चा0आ0-716 निर्मल मार्शल मिंज,आ0-690 राजू महतो,बिपिन हजाम,आ0-485 ललित उरांव तकनिकी शाखा,आ0-552 कौशल यादव तकनिकी शाखा के साथ अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *