रांची । कार्मिक प्रशासनिक तथा राजभाषा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अनुमण्डल पदाधिकारी, राँची सदर के पद पर पदस्थापित दीपक कुमार दूबे, भा.प्र.से. को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गिरिडीह के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। वहीं पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत उत्कर्ष कुमार, भा.प्र.से. (झा:2021) को अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची सदर के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। अनुमण्डल पदाधिकारी, चास, बोकारो के पद पर पदस्थापित दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, लोहरदगा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। अनुमण्डल पदाधिकारी, कोडरमा के पद पर पदस्थापित संदीप कुमार मीणा, भा.प्र.से. को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत शताब्दी मजूमदार, भा.प्र.से. (झा: 2020) को अगले आदेश तक परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जमशेदपुर के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत आशीष गंगवार, भा.प्र.से. (झा:2021) को अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, हुसैनाबाद (पलामू) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है तथा उन्हें हुसैनाबाद अनुमण्डल के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (एक्ट-2, 1974) की धारा-20 के तहत कार्यपालक दण्डाधिकारी कीशक्तियाँ प्रदत्त की जाती है। पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत विस्युते श्रीकांत यशवंत, भा.प्र.से. को अगले आदेश तक परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, खूंटी के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत ओम प्रकाश गुप्ता को अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, चास, बोकारो के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है तथा उन्हें चास अनुमण्डल के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (एक्ट-2, 1974) की धारा-20 के तहत कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्तियाँ प्रदत्त की जाती है। पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत सन्नी राज, मा.प्र.से. (झा:2021) को अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, सिमरिया (चतरा) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है तथा उन्हें सिमरिया अनुमण्डल के लिए दंड प्रक्रिया सहिता 1973 (एक्ट-2, 1974) की धारा-20 के तहत कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्तियाँ प्रदत्त की जाती है। पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत अनिमेश रंजन, भा.प्र.से. (झा:2021) को अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत रिया सिंह. भा.प्र.से. को अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, कोडरमा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *