

हज़ारीबाग सेमेट्री रोड अवस्थित ईसाई समुदाय के कब्रस्थान में अहले सुबह ऑल साउल्स डे अर्थात कब्र आशीष पूजा समारोह मनाया गया। इस अवसर सेमेट्री रोड अवस्थित कब्रस्तान में बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में मिस्सा पूजा सह कब्र आशीष पूजा समारोह आयोजित किया गया मिस्सा पूजा में पल्ली पुरोहित फा अंटोनी,फा रायमंड सोरेंग,फा टॉमी,फा मनोज तिर्की, फा अब्राहम,फा विजय एक्का, फा सिलबेस्टर कुजूर, फा संतोष तोपनो, सहायक फरदीनन्द लकड़ा इत्यादि ने साथ दिया। ईसाई समुदाय बहुत पहले इस दिन के लिए अपने रिस्तेदार और प्रियजनों के कब्र की सफाई, रंग रोगन इत्यादि प्रारम्भ कर देते है। आज विश्वासीगण कब्र को फूल- माला, मोमबत्ती और अगरबत्ती से सजाते है।

बिशप आनंद जोजो ने सर्वप्रथम मिस्सा पूजा किया और सन्देश में कहा की आज संचार क्रांति समाज में लोग आसानी से सोशल मिडिया से जुड़ जा रहें, पर आत्मिक दुरी बढ़ गई है हम ईश्वर से भी नही जुड़ पा रहें आज हमें ईश्वर के बताये मार्ग अपना कर जुड़ने की आवश्यकता है। मनुष्य कितना भी तरक्की कर जाएं पर अपनी मृत्यु को नही जान पाया है कब किस पल अंतिम समय आप जाएं आज भी लोग अनजान है इसलिए ईश्वर के बुलावा को हमेशा याद रखना है हर दिन अंतिम दिन की तरह ईश्वरीय जीवन में जीना चाहिए।मिस्सा पूजा का भक्ति गीत संचालन हॉली क्रॉस प्रोवाइन्स हॉउस, स्नेह सदन, हॉली क्रॉस ओलरीका भवन ने किया।अंत में बिशप आनंद जोजो ने सभी कब्र पर आशीष दिया इस अवसर भारी संख्या में ईसाई समुदाय उपस्थित थे।
