

रिम्स के हॉस्टल नंबर 5 के पीछे से संदिग्ध हालत में एक लाश मिली है। लाश मिलने पर मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं घटनास्थल पर बरियातू पुलिस मौजूद है। साथ ही एफएसएल की टीम को भी जांच को लिए बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह इलाके में गश्ती लगाती पेट्रोलिंग टीम की नजर शव पर पड़ी थी। शव किसका है इसका पता अबतक नहीं चल पाया है। अशंका जताई जा रही है शव मेडिकल के किसी स्टूडेंट की हो सकती है। फिलहाल इसकी पड़ताल जारी है। यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस दोनों पहलुआों पर जांच कर रही है। पुलिस हॉस्टल में रहने वाले दूसरे छात्रों और आसपास को लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
हॉस्टल की छत पर काफी मात्रा में मोबिल के अंश मिले
अबतक के पुलिस जांच के अनुसार युवक के आग लगाकर छत से कूदने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि वारदात रिम्स के हॉस्टल नंबर 5 की है। इस हॉस्टल में मेडिकल स्टूडेंट रहते हैं। जांच के दौरान हॉस्टल के छत से पैरों के निशान मिले हैं। निशान को देखने से यह प्रतीत होता है कि आग लगने के बाद युवक हॉस्टल की छत से नीचे कूद गया है, जिसके बाद उसकी मौत हुई है। वहीं हॉस्टल की छत पर काफी मात्रा में मोबिल के अंश भी बरामद किए गए हैं। बरियातू पुलिस की टीम मौके पर पहुच छानबीन में जुटी हुई है।