लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में झारखंड कांग्रेस जुट गई है। माना जा रहा है कि दिसंबर 2023 यानि की इस साल के अंत में प्रदेश कांग्रेस की टीम एक्शन में आ जाएगी। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में कांग्रेस रैली और जनसभाएं करेगी। दिसंबर महीने में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे झारखंड में सभा करेंगे। वहीं इस दौरान राहुल-प्रियंका की भी रैलियां होनी है। इसके लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने आलाअधिकारियों को आंमत्रण भेज दिया है और तैयारी में जुट गए हैं। 

इन जिलों में करेंगे सभा 
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस का आला अधिकारी रांची, पाकुड़ और चाईबासा में सभा करेंगे। इसके लिए पार्टी के लोकसभा संयोजकों और प्रभारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें सभी प्रभारियों को कई निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें जिम्मेदारी भी सौंपी है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस शुरू में हर प्रमंडल के एक लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेगी। वहीं, जिस सीट पर जीत मिली और जहां हार का अंतर कम था, वहां सभाएं होंगी। इसके लिए प्रदेश कमेटी को क्षेत्र चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। 

पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पहुंचेंगे झारखंड 
जानकारी हो कि अगले महीने तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ मिजोरम और तेलंगाना शामिल है। इस चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। जिस कारण कांग्रेस के सभी आला अधिकारी इस चुनाव में व्यस्त रहेंगे। यहां चुनाव खत्म होने के बाद आला अधिकारी झारखंड पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *