त्योहारी सीजन में पुलिस की सोशल मीडिया पर निगाह है। आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट करने पर बुरे फंस सकते हैं। दरअसल, बुंडू में धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में मंगल सिंह मुंडा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। युवक पर धर्म विशेष के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक लेख और अभद्र पोस्ट करने का आरोप है। बुंडू थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

धर्म विशेष के देवी-देवताओं पर टिप्पणी
बता दें कि रांची के बुंडू थानाक्षेत्र में मंगब सिंह मुंडा नाम के युवक द्वारा फेसबुक पर धर्म विशेष के देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस वजह से इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। समाजसेवियों ने मामले की सूचना बुंडू थाने को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की तफ्शीश में जुट गई है। 

डीएसपी सी केरकेट्टा ने घटना की पुष्टि की
घटना की पुष्टि करते हुए बुंडू डीएसपी सी केरकेट्टा ने बताया कि आरोपी युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अभद्र लेख पोस्ट किया था। इसका सत्यापन हो गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया जाएगा। 

पुलिस महानिदेशक ने दिए थे सख्त निर्देश
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ दिन पहले वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिया था कि दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर खास निगाह बनाए रखें। यदि कोई धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट या लेख प्रकाशित करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। पुलिस महानिदेशक ने भी मामले में सख्त निर्देश जारी किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *