देशभर में नवरात्रि की धूम है। लोग माता के दरबार में आर्शीवाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी माता की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पंचमी और षष्ठी के दिन शहर के कई दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। साथ ही पूजा अर्चना भी की। शुक्रवार को सीएम ने लालपुर और बांधगाड़ी के पंडालों का अनावरण किया। सीएम देर शाम लालपुर के हरि माटी दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में माता टेक कर राज्य की उन्नति की कामना की। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

मां सबके जीवन में खुशहाली लाएःसीएम
इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का भी देर शाम अनावरण किया व मां का आर्शीवाद लिया। साथ ही राज्य की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए राज्यवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर राज्य में उत्साह चरम पर है। मां दुर्गा सबके जीवन में खुशहाली लेकर आए। 

लगभग सभी पंडालों के पट खुल चुके
बता दें कि रांची शहर के अधिकांश पूजा पंडाल के खुल चुके है। नवरात्रि के षष्ठी के दिन बांधगाड़ी, लालपुर के अलावा अन्य कई पंडालों का अनावरण किया गया। इसमें कोकर दुर्गा पूजा समिति, अलबर्ट एक्का चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद क्लब दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का भी उद्घाटन किया गया। 

CDT- Followup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *