झारखंड और बिहार की सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान की कमान अब CRPF के जवानों की जगह IRB के जवान संभालेंगे। इनकी तैनाती बिहार से सटे पलामू के इलाके में की जाएगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। करीब दो दशक बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय हुआ है। बता दें कि पलामू में CRPF 134 बटालियन की सात कंपनियां तैनात थीं। इसके अलावा पलामू, चतरा और लातेहार सीमा पर तैनात थीं। इनमें बिहार सीमा (Bihar border) पर दो स्थानों को छोड़ दिया जाए तो सभी जगह CRPF की कंपनियों को हटा दिया गया है। IRB की टुकड़ी जल्द ही पलामू में तैनात होगी। पलामू के लेस्लीगंज में IRB और Zap का मुख्यालय है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *