झारखंड में कई जगहों पर मौसम आज साफ हो गया है। राजधानी रांची में सुबह से धूप खिली है। हालांकि कई जगहों पर मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। शाम तक आसमान में काले बादल नजर छाए रह सकते हैं। बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने सात अक्टूबर को भी राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना जाहिर की है। 8 अक्टूबर को भी मौसम का हाल यही रहेगा। इधर दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। पंडाल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि दुर्गा पूजा में बारिश की संभावना कम है। 

दुर्गा पूजा में बारिश की संभावना कम
7 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, साहेबगंज में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 8 और 9 अक्टूबर को भी राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर पूरे राज्य में है। लेकिन फिर भी दुर्गा पूजा में बारिश की कम संभावना है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह के दौरान पूरे राज्य में कहीं 70 तो कहीं 150 मिमी वर्षा हुई है। । सबसे अधिक वर्षा 175.8 मिमी गोड्डा के सुंदरपहाड़ी में हुई है। सबसे अधिक तापमान 30.8 डिग्री गढ़वा का और सबसे कम तापमान 22 डिग्री रांची में रहा। 

इस दिन होगी मौसम की विदाई 
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान की माने तो राज्य से मानसून की विदाई 12 से 13 अक्टूबर तक होगी, लेकिन गत दिनों बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर पिछले चार पांच दिनों से पूरे राज्य में देखा जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मानसून तय समयसीमा से दो तीन दिनों की देरी से लौटेगा। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *