Akshara Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हसीन अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के हर पोस्ट पर लाखों लोग दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच अक्षरा सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अक्षरा सिंह इस क्लिप में नए अवतार में नजर आ रही हैं। आइए नजर डालते हैं भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह के लेटेस्ट पोस्ट पर.

अक्षरा सिंह ने जिम में बहाया पसीना

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप में एक्ट्रेस जिम में वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अक्षरा सिंह जिम में पसीना बहा रही हैं। अक्षरा सिंह के इस क्लिप पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां कई लोग अक्षरा की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तुलना मलाइका अरोड़ा से कर दी हैं। वहीं कई यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो से अक्षरा सिंह ने ये साफ कर दिया है कि वो हर दिन खुद कर काम करती हैं। इसलिए वो अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

यहां देखें अक्षरा सिंह का वीडियो:

बेहद पॉपुलर हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में अपना जलवा बिखेरा हैं। पहले तो अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में गर्दा उड़ाया फिर वो बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं। इस शो को करने के बाद अक्षरा सिंह की लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *